इटावा औरैया, नवम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर में पुरबिया टोला के ऐतिहासिक तलैया मैदान विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने मां भगवती की पूजा अर्चना कर भगवती जागरण का शुभारंभ किया। माता के भक्त पूरी रात भक्ति रस में माता की भेंटों पर झूमते रहे। कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक झाकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। भगवती जागरण के संयोजक अमन वर्मा ने मुख्य अतिथि एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव का पटका पहनाकर और नीलकमल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। व्यवस्थापक राकेश वर्मा ने प्रतीक चिह्न भेंट किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंची अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह का सरिता रानी वर्मा ने पटका पहना कर मीना वर्मा और रूप किरण वर्मा ने माल्यार्पण पर स्वागत किया।माता के गीत चलो बुलावा आया है के साथ अन्य ...