इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। बेसिक शिक्षा परिषद की ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंजन इंटर कॉलेज निरंजन नगर के प्रांगण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री हरनाथ सिंह कुशवाह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, इसमें हार-जीत मायने नहीं रखती। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश सिंह राजावत व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव ने भी बच्चों को संबोधित किया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अजय यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में टिटावली की रजनीकांत प्रथम, जाजेपुरा की जैस्मीन द्वितीय व हनुमंतपुरा की सुरभि तृतीय रहीं। लंबी कूद में टिटावली के नीतेश प्रथम, जौनानी के प्रशांत द्वितीय व जाजेपुरा के आदित्य तृतीय रहे। बालक वर्ग लंबी कूद में टिटावली के रंजीत प्रथ...