इटावा औरैया, जुलाई 3 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। ब्राह्मण महासभा संगठन ने थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी एवं उनकी पुलिस टीम को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। अपराध नियंत्रण और जनसहयोग की दिशा में पुलिस की सक्रिय कार्यशैली आमजन में विश्वास पैदा कर रही है। संगठन की ओर से थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष लव पाण्डेय, संरक्षक मंडल सदस्य सुशील मिश्रा, श्रेयस मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष अतुल महेरे, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्याम मोहन मिश्रा, ब्लॉक उपाध्यक्ष अंकित पाण्डेय, ब्ल...