Etawah Auraiya News: ब्रह्माणी देवी से झंडा चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार
इटावा औरैया, जुलाई 23 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। ब्रह्माणी देवी मंदिर पर झंडा चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार राजपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पानी से भरे बंबा में पलट गई। हादसे के बाद कार में सवार छह लोग उसमें फंस गए। खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसानों और राहगीरों ने शीशे तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कार सवार ग्राम केस्त के धर्मेंद्र, लल्लूराम, राजेश, रंजीत, पिंटू और रोहित कार के अंदर फंस गए थे। आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही बलरई थाना प्रभारी आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हाइड्रा मशीन मंगवाकर कार को बाहर निकलवाया। इस दौरान कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर आ चुके थे। बाद में वे पीछे आ रहे अपने साथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.