इटावा औरैया, नवम्बर 6 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव गुरुवार शाम यमुना नदी की तलहटी में स्थित प्राचीन ब्रह्माणी देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां ब्रह्माणी देवी के दर्शन कर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां ब्रह्माणी देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया है। सरकार बनने पर मंदिर क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। प्रो. रामगोपाल यादव के मंदिर पहुंचने पर उनके साथ मौजूद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, तिरुपति ग्रुप के चेयरमैन संतोष कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट भुजवीर सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन कुलदीप संटू गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहित सन्नी यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...