इटावा औरैया, जुलाई 4 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के गांव बिरौंधी के रहने वाले शिकायतकर्ता अवनीश, छोटे लाल, सुंदर लाल, राम प्रकाश, शिव प्रताप, मनोज, उदयवीर और राम ब्रज ने बताया कि उन्होंने अपने ही गांव के ज्ञानदत्त से लगभग दो बीघा भूमि बैनामे के माध्यम से खरीदी थी। कई वर्ष बाद भूमि विवाद उत्पन्न होने पर गाँव के रहने वाले तहसील भरथना में राजस्व विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने न्याय दिलाने और मुकदमे की पैरवी कराने का भरोसा देकर बैनामे सहित अन्य मूल अभिलेख अपने पास रखवा लिए। आरोप है कि करीब 15 वर्ष बीत जाने के बावजूद कर्मचारी ने आज तक मूल अभिलेख वापस नहीं किए। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अब जब वे अपने मूल दस्तावेज वापस मांग रहे हैं तो तहसील कर्मचारी अभिलेख लौटाने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर ह...