Etawah Auraiya News: बैनामा लेखक के बस्ते से सेना के जवान का बैग चोरी
इटावा औरैया, अक्टूबर 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। भरथना तहसील परिसर में बैनामा लेखक के बस्ते पर रखा सेना के जवान का बैग चोरी हो गया। बैग में करीब 35 हजार रुपये की नकदी के साथ सेना से जुड़े जरूरी दस्तावेज और परिवार के सदस्यों के पहचान पत्र रखे थे। पुलिस छानबीन कर रही है।इकारपुर निवासी अनकेत यादव पुत्र सुरेश चंद्र ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। शुक्रवार को वह प्लॉट का बैनामा कराने के लिए बैनामा लेखक सुखवीर सिंह यादव के बस्ते पर पहुंचे थे। बैनामे की कागजी कार्रवाई के दौरान उन्होंने अपना पॉलीथिन का बैग बस्ते पर रख दिया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति बैग चोरी कर ले गया। बैग में करीब 35 हजार रुपये नकद, सेना का कैंटीन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो एटीएम कार्ड, पत्नी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.