Etawah Auraiya News: बैंक के बाहर पार्किंग व्यवस्था न होने से रोज लग रहा जाम
इटावा औरैया, जुलाई 3 -- Etawah Auraiya News: भरथना, संवाददाता। कस्बा के सरोजनी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बाहर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
जाम की स्थिति बैंक में आने वाले ग्राहक मजबूरी में अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और यातायात प्रभावित होता है। इसका खामियाजा स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। सरोजनी रोड कस्बे का प्रमुख व्यावसायिक रोड होने के साथ-साथ इटावा-कन्नौज हाईवे को भरथना-ऊसराहार रोड से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क रास्ता भी है। इस सड़क से दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में बैंक खुलने के समय से लेकर दोपहर तक ग्राहकों की भीड़ के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.