इटावा औरैया, अक्टूबर 18 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के ग्राम भरईपुर में साइबर ठगों ने बैंक कर्मी बनकर एक महिला से 37 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवती ने बताया कि 16 अक्टूबर की शाम उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए कहा कि आपका बैंक खाता बंद हो गया है, इसे चालू करवाने के लिए पैसे डालने पड़ेंगे। इसके बाद ठग ने उसके व्हाट्सएप पर एक क्यूआर स्कैनर भेजा और एक हजार रुपये डलवा लिए। 17 अक्टूबर की सुबह दोबारा फोन आया और दो हजार रुपये और डलवा लिए। इसके बाद दोपहर में अलग-अलग किस्तों में नौ हजार, दस हजार और पंद्रह हजार रुपये स्कैनर के माध्यम से डलवा लिए गए। इस तरह कुल 37 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं ह...