इटावा औरैया, अक्टूबर 30 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। गुरुवार से हो रही बेमौसम बारिश में किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि इससे खेतों में तैयार खड़ी फसल को खतरा उत्पन्न हो गया है। इन दिनों धान और बाजरा की फसल तैयार हो रही है और कटाई का काम शुरू होने वाला है ऐसे में बारिश से दोनों फसलों को नुकसान है। झमाझम बारिश हुई तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी और किसान की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। जिले में करीब 60000 हेक्टेयर में धान की खेती की जा रही है और 20000 हेक्टेयर में बाजरा की खेती हो रही है। यह बारिश फसल के लिए नुकसानदायक है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: हल्की बारिश से बदला मौसम, गर्मी से निजात गुरुवार की शाम को बारिश होने के बाद रात में भी रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। शुक्रवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबां...