इटावा औरैया, अगस्त 6 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। पांच दिन पहले गांव रीतौर के पास दो अगस्त को 70 वर्षीय रामदास अचेतावस्था में बेहोश पड़े मिले थे। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया वहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर लिया जहां इलाज के दौरान उसने गुरुवार को दम तोड़ दिया। मृतक की अब तक पूरी पहचान व पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...