इटावा औरैया, अगस्त 19 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 20 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि मंगलवार रात उसकी 20 वर्षीय बेटी घर के अंदर सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पालीघार गांव निवासी पंकज राजपूत घर में घुस आया। उसने सो रही युवती का हाथ पकड़कर उसे खींचते हुए दूसरे कमरे में ले जाने का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाकर चीखना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर परिजन जाग गए। परिजनों के जागने और युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी चकरनगर बलराम मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...