Etawah Auraiya News: बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर
इटावा औरैया, सितम्बर 8 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बे के औरैया रोड पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने टेंट हाउस के सामने खड़े बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार यासीन खां बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिस समय यह घटना हुई, पास की दुकान पर कई लोग नाश्ता कर रहे थे और छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी रोड से गुजर रहे थे। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर व क्षतिग्रस्त बाइक को थाने भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.