Etawah Auraiya News: बेकाबू ट्रक ने दो सगी बहनों को रौंदा, मासूम समेत तीन घायल
इटावा औरैया, अगस्त 30 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। रक्षाबंधन पर मायके की दहलीज पर लौटीं दो सगी बहनों को शायद यह नहीं पता था कि यह उनकी जिंदगी का यह आखिरी सफर होगा। रविवार तड़के ग्वालियर जाने के लिए घर से निकलीं दोनों बहनों की बाइक को आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर खेड़ा महाराजपुर गांव के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक में फंस गई और चालक उसे करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में दोनों बहनों की मौत हो गई, जबकि छह माह का मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौह थाना क्षेत्र के इटायली निवासी 28 वर्षीय निशा कुमारी पत्नी नीरज गोयल रक्षाबंधन पर अपने छह माह के बेटे शिवांश और पति के साथ मायके इकदिल आई थीं। पिता जनवेद के निधन के बाद वह मायके में फेरे की रस्म और त्योहार मना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.