Etawah Auraiya News: बूंदाबांदी के बाद 14 घंटे गुल रही एक सैकड़ा गांवों की बत्ती
इटावा औरैया, जुलाई 24 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर, संवाददाता । जिले में गुरुवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद आकाशीय बिजली गिरने से 33 केवी लाइन के इंसुलेटर फट गए, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रात करीब डेढ़ बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति 14 घंटे बाद भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। इसके चलते नगर क्षेत्र सहित बलरई, जुगौरा, सिरसा, बीबामऊ समेत 100 से अधिक गांवों की बत्ती गुल रही। इसके चलते करीब डेढ़ लाख लोग परेशान रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सरामई, लुंगे की मड़ैया, नगला तौर, घुरहा, जाखन, पूंछरी, नगला सलहदी, नगला रामसुंदर, अंडाबली, कोका बली, खंदिया, बलरई, नगला विशुन, बाउथ, कीरतपुर, पीहरपुर, धरवार, तिजोरा सहित सैकड़ों गांवों के लोग परेशान रहे। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: 18 घंटे से 23 गांवों की बिजली ठप, अंधेरे में डूबा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.