इटावा औरैया, अक्टूबर 25 -- Etawah Auraiya News: महेवा। महेवा में रावण वध मेले का आयोजन हर्षोल्लास से हुआ। रविवार सुबह रामलीला मैदान में 40 फीट ऊंचा रावण का पुतला स्थापित किया गया। शाम 3 बजे राम दल और रावण सेना के बीच युद्ध शुरू हुआ। भीड़ धनुष-बाण, तलवार और गदा के युद्ध को देखती रही। शाम 5 बजे तक युद्ध चला। विभीषण ने बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। इस पर श्रीराम ने 31 बाण छोड़े, पहला नाभि में लगा, फिर 10 सिर और 20 भुजाएं कटकर गिर गईं। मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। शनिवार रात अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति और मेघनाद वध की लीला हुई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तालग्राम में अच्छाई की जीत के साथ रावण दहन अंतिम दिन रावण वध के बाद थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक ने पुतले का दहन किया। मौके पर चौकी प्रभारी महेवा रजनीश तिवारी, समाजसेवी राज...