Etawah Auraiya News: बुद्धा पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए हुआ भूमि पूजन
इटावा औरैया, जुलाई 21 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बुद्धा पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। यह काम जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए बुधवार की शाम को भूमि पूजन किया गया। सौंदर्यीकरण का यह कार्य 86 लाख रुपए से कराया जाएगा और पर्यटन विभाग यह कार्य करा रहा है ताकि यह स्थान दर्शनीय बन सके। सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व सांसद रघुराज सिंह व भाजपा नेता प्रशांत राव चौबे ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद सदर विधायक ने कहा कि सरकार पर्यटन स्थलों को विकसित कर रही है जिससे लोगों का आना-जाना इन क्षेत्रों में बढे। इसके साथ ही धरोहरों को सहेज कर रखा जा रहा है। उन्होंने कार्यदाई संस्था से निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा। कहा कि सौंदर्यीकरण के बाद यह पार्क और भी आकर्षक हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.