इटावा औरैया, सितम्बर 22 -- Etawah Auraiya News: भरथना। मोती मंदिर लंगूर की मठिया पर दर्शन को भक्तों का रेला लगा रहा। मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मंगल महोत्सव एवं मेले का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे ने समिति संरक्षक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में शुभारंभ किया। दंगल का शुभारंभ थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने फीता काटकर किया। दंगल में फिरोजाबाद से आए बोबी पहलवान ने आगरा के विवेक को हराया। वहीं मथुरा के भोला पहलवान ने फिरोजाबाद के आशीष को पटखनी दी। यहां समिति संरक्षक राजेन्द्र चौधरी, विनोद वर्मा, भगवान दास शर्मा, बलखण्डी सेंगर, अध्यक्ष डॉ. राजनारायण यादव, मंत्री मदन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुशवाहा, दंगल संयोजक प्रताप यादव, भूरे पाल, स...