इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: भरथना। बुढ़वा मंगल पर श्री महावीर जी महाराज मोती मंदिर मेला समिति की ओर से लंगूर की मठिया में तीन दिवसीय मेला व दंगल का आयोजन किया जाएगा। मेला 22 से 24 तक चलेगा। धार्मिक आयोजनों की कड़ी में 11 से 19 सितंबर तक मंदिर परिसर में श्रीराम कथा का आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष राजू यादव, मंत्री मदन कुमार और कोषाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने बताया कि बुढ़वा मंगल के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 22 को सुंदरकांड के साथ दंगल का आयोजन किया जाएगा। 23को दंगल के समापन के बाद विशाल जवाबी कीर्तन होगा। इसके बाद 24 को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...