इटावा औरैया, सितम्बर 17 -- Etawah Auraiya News: महेवा। ग्राम पंचायत मेंहदीपुर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर तीन दिवसीय विशाल मेला एवं रासलीला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 22 से 24 सितंबर तक होगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं संरक्षक गोविंद दास महाराज ने बताया कि 22 से 24 सितंबर तक गांव स्थित लक्ष्मण दास की कुटी बड़ा ताल पर विशाल मेला एवं मथुरा वृंदावन से आ रहे कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन होगा। कार्यक्रम ग्राम एवं क्षेत्र वासियों के सहयोग से आध्यात्मिक कार्यसमिति के संयोजन में होगा। सभी दुकानदारों को पूर्ण सुरक्षा, रोशनी, पेयजल आदि की व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आने का आवाहन किया है। महेवा। ग्राम पंचायत मेंहदीपुर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर तीन दिवसीय विशाल मेला एवं रासलीला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 2...