इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के शहरिया में रहने वाली एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। जमीन के विवाद में जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के शहरिया में रहने वाली 75 साल की किताबश्री की शनिवार की शाम को अचानक तबियत बिगड़ गई। उनको हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उनको सैफई अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ ही देर में ही उनकी मौत हो गई। मृतका के छोटे बेटे अतेंद्र ने अपने बड़े भाई फेरी सिंह पर जमीन के विवाद में मां को जहरीला पदार्थ खिलाने और गंभीर हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। भर...