Etawah Auraiya News: बुखार से सात साल के बच्चे ने दम तोड़ा
इटावा औरैया, अक्टूबर 29 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बा लखना के नया पुल निवासी सात वर्षीय साहिल की बुखार से मौत हो गई। मृतक की मां जाहिना बेगम ने बताया कि बच्चे को बुखार था। डेंगू बताया जा रहा था। उसे इटावा से आगरा और फिर सैफई ले जाया गया। जहां गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। साहिल को बुखार आने पर 27 अक्टूबर को इटावा ले जाया गया था। वहां प्लेटलेट्स कम होने के कारण आगरा रेफर कर दिया। 28 अक्टूबर को परिजन उसे आगरा के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बच्चे को वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत बताई। जिसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। तथा एमआरआई जांच के बाद डाक्टर ने दिमाग को गंभीर क्षति पहुंचने की जानकारी दी। इसके बाद उसे सैफई स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां भर्ती कराने के बाद गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिवार के अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.