Etawah Auraiya News: बुखार से दो बच्चों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची
इटावा औरैया, अगस्त 23 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। तहसील के गढ़ा कासदा गांव में बुखार से दो बच्चों की मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गांव में दो बच्चों की मौत और 10 के बीमार होने के बाद जिला प्रशासन जाग गया है। रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के एक सौ से अधिक लोगों की जांच की। साथ ही गांव की गलियों, नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया। गांव में बीमारी फैली हुई है। चार दिन से फैली इस बीमारी की चपेट में आकर महेंद्र दोहरे के 13 साल के बेटे सतेंद्र दोहरे और मुकेश कठेरिया की 12 साल की बेटी गुनगुन की मौत हो गई। सतेंद्र की खून की उल्टी से और गुनगुन की बुखार से मौत होने के बाद से गांव में हड़कंप मचा है। जबकि गांव के 10 से 15 साल तक के 10 बच्चे बीमारी से जूझ रहे हैं। आप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.