Etawah Auraiya News: बुखार का कहर जारी, पांच डेंगू संक्रमित मिले
इटावा औरैया, अक्टूबर 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मौसम में बदलाव के साथ वायरल-बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों का असर बढ़ने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1487 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जबकि 200 से अधिक पुराने मरीजों ने भी चिकित्सकों से परामर्श लिया। फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञों के कक्ष के बाहर सबसे अधिक भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर पैथोलाजी व दवा वितरण काउंटर तक मरीजों की कतार लगी रही। डेंगू की 56 जांच में पांच मरीज जबकि टाइफाइड की 147 जांच में चार मरीज पॉजटिव निकले। अस्पताल में बच्चा वार्ड की क्षमता 36 बेड की है, जबकि यहां 42 बच्चे भर्ती रहे। मरीजों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त कमरे खोलकर बच्चों को भर्ती करने की व्यवस्था की गई और बेड भी बढ़ाए गए। इसके बावजूद प्रथम तल स्थित बाल रोग विभाग के बाहर ओपीडी में भी भीड़ रही। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.