Etawah Auraiya News: बुखार और खांसी-जुकाम के मरीजों की भरमार, डेंगू के 12 और निकले संक्रमित
इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। तापमान में गिरावट के बाद भी डेंगू के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में हुई जांच में 12 डेंगू पॉजिटिव और निकले है। वही 1300 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सबसे अधिक खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज रहे। गले संबंधी समस्याओं को लेकर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जहां ओपीडी में मरीजों का मेला सा लग रहा वहीं वार्डों में भी बुखार और डेंगू से पीड़ित काफी संख्या में मरीज भर्ती थे । जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगना शुरू हो गयी थी। पैथोलाजी में जांच और पंजीकरण के लिए भी मरीजों को कतार में खड़ा होना पड़ा। फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ और ईएनटी सर्जन के कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ रही।लक्षणों के आधार पर डॉक्टर के द्वारा मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.