Etawah Auraiya News: बीसी के रुपये न लौटाने पर विवाद, अपहरण की सूचना पर हड़कंप
इटावा औरैया, अगस्त 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बीसी में जमा रुपये न लौटाने पर कुछ लोग एक युवक को कोतवाली ले गए। पुलिस ने समझौता कराकर दोनों पक्षों को शांत किया। उधर परिजनों ने अपहरण की सूचना दे दी थी, इससे हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली के उर्दू मोहल्ला और मेवाती टोला निवासी फैजान, नाजिम, फरमान, राज मोहम्मद, अशफाक, मोहम्मद अहमद, खालिद, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद इमरान, रहीस और तौफीक समेत 20 लोगों ने शरीफ के पास बीसी में रुपए जमा किए थे। बीसी के पैसे शरीफ लौटा नहीं रहा था। बुधवार को कोर्ट में तारीख करने पहुंचे शरीफ को रुपये देने वाले लोगों ने अंंबेडकर चौराहे के पास घेर लिया। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाया गया। कोतवाली में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच रुपये वापस करने को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद कचहरी में हलफनामा देकर रकम लौटाने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.