Etawah Auraiya News: बीमारी से परेशान अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान
इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। बिजौली गांव में एक अधेड़ ने घर के अंदर फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। अधेड़ व्यक्ति गंभीर बीमारी से परेशान था। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौली गांव निवासी शिवपाल सिंह राजपूत पुत्र फूल सहाय 51 वर्ष ने घर के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में गमछे से कुंडे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द था। उसी मकान में मृतक के बड़े भाई शिवसिंह भी रहते थे। दोनों साथ में ही रहते थे। इसी जानलेवा बीमारी से उसकी पत्नी व बेटी की भी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। जांच में पता चला है कि उसको जानलेवा बीमारी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.