इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- Etawah Auraiya News: महेवा।बहेड़ा गांव की 15 वर्षीय छात्रा की सैफई में बीमारी के चलते इलाज के दौरान मौत हो गयीं, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम बहेड़ा निवासी विक्रम कुशवाहा की 15 वर्षीया पुत्री पलक कुशवाहा लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज महेवा में कक्षा दस की छात्रा थी। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही जिसका सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज चल रहा था। रविवार को छात्रा का निधन हो गया। गांव में खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। छात्रा के निधन पर ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर, पूर्व प्रधान राहुल तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, सहकारी संघ महेवा के अध्यक्ष राजीव चौधरी, मंडल अध्यक्ष भाजपा उदय कुशवाहा, शिक्षक प्रताप नारायण तिवारी, प्रवीण कुमार पांडेय, सुरजन सिंह पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोहित दि...