इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से अब बीमारियां और बढ़ने लगी है । रविवार को जिले के 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुये जन आरोग्य मेलों में बुखार स्किन और डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक रही। बसरेहर और जसवंतनगर के एक एक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीज फार्मासिस्ट के भरोसे रहे। आरोग्य मेलों में 872 मरीज आए थे जिनमें 374 पुरुष 346 महिलाएं और 152 बच्चे शामिल थे। जसवंतनगर ब्लॉक के धनुआ स्वास्थ्य केंद्र पर 20 मरीज आए थे जिनका इलाज फार्मासिस्ट शैलेंद्र माधव त्रिपाठी ने किया। यहां पर तैनात डा.अंकिता गुप्ता मौजूद नहीं थी जबकि आयुष फार्मासिस्टदेवेंद्र लैब टेक्नीशियन रुचि मौजूद मिली। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1762 मरीजों को मिला उपचार और सलाह बलरई स्वास्थ्य केंद्र पर 27 मरीज पहुंचे थे ज...