इटावा औरैया, जुलाई 29 -- Etawah Auraiya News: महेवा। ब्लॉक क्षेत्र महेवा में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवनों तथा परिषदीय स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था का बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। ग्राम उझियानी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में बीडीओ ने प्रधानाध्यापक नरेंद्र यादव से विद्यालय स्टाफ की मौजूदगी, छात्र छात्राओं की उपस्थिति, एमडीएम, साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, बैठक व्यवस्था, ग्रांट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुल 115 में से 82 छात्र छात्राएं मौजूद रहे। वहीं विद्यालय परिसर में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया तथा इसमें शिक्षण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। इस दौरान शिक्षक बालकृष्ण, गौरव तिवारी आदि मौजूद मिले। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बीडीओ के निरीक्षण में लापरवाही उजागर, 24 घंटे में...