Etawah Auraiya News: बीच-बचाव करने पर युवक पर पांच राउंड फायरिंग
इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुरसेना में सर्विस रोड पर मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर तमंचे से पांच राउंड फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। गोलियां चलने से मौके पर अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। कुरसेना निवासी शरीफ अली पुत्र सूबेदार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह परिचित सुनील कुमार के साथ कुरसेना रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान मोहित पुत्र रमेश चंद्र और गुलशन पुत्र दिनेश चंद्र निवासी मदनपुरा के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। दोनों को बचाने के लिए शरीफ ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि इससे नाराज होकर कुरसेना निवासी साहिल उर्फ रोमियों पुत्र ताज अली उर्फ छोटे, निशांक उर्फ नीलू पुत्र वीरबल निवासी नगला खुशाल करहल मैनपुरी और आनंद पुत्र बलराम निवासी नगला अतिराम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.