इटावा औरैया, जुलाई 19 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला फक्कड़पुरा स्थित ऐतिहासिक बिलैया मठ के आसपास फैली गंदगी और बजबजाती नालियां श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। सावन माह शुरू होने से पहले महिलाओं ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

महिलाओं की समस्याएं लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक बिलैया मठ लंबे समय से जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। वहीं, मंदिर के आसपास नगर पालिका की लापरवाही के चलते नालियों में कूड़ा और गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

धार्मिक भावनाएं महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर के ठीक सामने एक युवक हाथ ठेले पर अंडे बेचता है, जिससे पूजा-अर्चना के लिए आने वाली महिलाओं की धार्मिक भावनाएं...