इटावा औरैया, जुलाई 18 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। डीएपी खाद का शनिवार को बकेवर सहकारी समिति पर किसानों को वितरण किया गया। फार्मर रजिस्ट्री वाले किसानों को ही खाद मिल सकी। तमाम किसानों की फार्मर रजिस्ट्री न बनी होने से भीड़ अधिक नहीं हुई। बिना फार्मर रजिस्ट्री वाले किसानों को खाद नहीं मिल सकी। धान की रोपाई का काम शुरु हो गया है। किसानों को धान की रोपाई के लिए डीएपी खाद की आवश्यकता है। गुरुवार को जिला मुख्यालय से 15 टन 300 बोरी डीएपी खाद बकेवर सहकारी समिति बकेवर पर भेज दी गयी थी। शनिवार को सुबह दस बजे के पहले ही तमाम किसान डीएपी खाद लेने के लिए समिति पर पहुंच गए थे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: समितियों पर सर्वर की समस्या से नहीं मिल पा रही खाद दस बजने के बाद ही पॉश मशीन के माध्यम से समिति के सचिव राजीव गोयल व सहायक गिरधारी लाल शर्म...