इटावा औरैया, अगस्त 20 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना अनुमति संचालित हो रहे ट्रक वर्कशॉप तथा मौरंग-गिट्टी धुलाई सेंटरों को लेकर हिंदुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर का प्रशासन ने संज्ञान लिया। गुरुवार को एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान छह सेंटरों को बंद करवाया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ जिला खनन अधिकारी बृज बिहारी लाल, लघु सिंचाई विभाग के अभियंता नेम सिंह, एनएचएआई की टीम तथा क्षेत्रीय लेखपाल अनुराग यादव और दीपक कुमार मौजूद रहे। टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास संचालित ट्रक वर्कशॉप और मौरंग-गिट्टी धुलाई सेंटरों की जांच की। मौके पर बिना अनुमति संचालित पाए गए छह सेंटरों को तत्काल बंद करवाया गया।निरीक्षण के दौरान भूगर्भ जल के बिना अनुमति प्र...