Etawah Auraiya News: बिना अनुमति आम का पेड़ काटने पर विभाग ने की कार्रवाई
इटावा औरैया, अगस्त 10 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लखना सामाजिक वानिकी क्षेत्र में हाईवे किनारे ग्राम परशुपुरा के पास विभाग की अनुमति के बिना आम के पेड़ की कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो कटान में शामिल लोग लकड़ी छोड़कर भाग गए। वन विभाग ने आरोपी ठेकेदार की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि हाईवे किनारे एक किसान का विशाल आम का पेड़ आंधी में गिर गया था। आरोप है कि किसान ने गिरे हुए पेड़ को एक लकड़ी ठेकेदार को बेच दिया। इसके बाद ठेकेदार ने वन विभाग से अनुमति लिए बिना पेड़ की कटान शुरू करा दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लखना रेंज के वन विभाग को दी। शिकायत पर वन रेंजर प्रदीप कुमार ने वन दरोगा सुधीर कुमार को मौके पर भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। वन टीम के पहुंचते ही ठेकेदार और उसके साथी मौके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.