Etawah Auraiya News: बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 10 बकाएदारों के कनेक्शन काटे
इटावा औरैया, जुलाई 27 -- Etawah Auraiya News: महेवा। महेवा विकास खंड क्षेत्र के ढकाताल फीडर पर बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान अवर अभियंता नरदेव सिंह गौतम के नेतृत्व में चलाया गा। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर बिजली कनेक्शनों की जांच की तथा बकाया बिल जमा नहीं करने वाले 10 उपभोक्ताओ के कनेक्शन काट दिए। चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम नगला खांद में ऐसे उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई जिन पर 10 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया था। इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए गए। उन्हें बकाया बिल शीघ्र जमा कराने की चेतावनी दी गई। जेई नरदेव सिंह गौतम ने बताया कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को परेशानी में डालना नहीं, बल्कि समय पर राजस्व वसूली सुनिश्चित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.