Etawah Auraiya News: बिजली न आने से छत पर सोता रहा व्यापारी का परिवार, चोरों ने उड़ाया माल
इटावा औरैया, जुलाई 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव बाबा का नगला में एक मकान में बुधवार देर रात चोरों ने एक घर से 15 लाख का माल पार कर दिया। घटना के दौरान के लोग बिजली न आने के कारण दूसरे घर की छत पर सो रहे थे। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। बाबा का नगला निवासी जगदीश सिंह एक कोल्डड्रिंक कंपनी के थोक विक्रेता हैं। बुधवार की रात को उनके घर में बिजली नहीं आ रही थी। इससे वह परिवार समेत पड़ोस में ही बने दूसरे घर की छत पर सोने चले गए। जबकि जिस घर में रहते हैं उसके ताले बंद कर दिए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह करीब 6 बजे उस समय हुई, जब जगदीश सिंह की बेटी अनुष्का स्कूल जाने के लिए उठी और घर पहुंचने पर सामान बिखरा हुआ देखा। उसने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। इसके बाद पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.