Etawah Auraiya News: बिजली चोरी में पांच के खिलाफ एफआईआर
इटावा औरैया, अगस्त 12 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। विजिलेंस टीम और बिजली विभाग ने कस्बा व नगला बनी क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कटिया डालकर और केबिल काटकर बिजली चोरी कर रहे 5 लोगों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विजिलेंस टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में विजिलेंस अवर अभियंता आलोक कुमार और बकेवर अवर अभियंता आशीष कुमार श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ शामिल रहे। टीम ने मोहल्ला आदर्शनगर, नगला बनी और बकेवर-औरैया रोड पर घर-घर जाकर मीटर, केबिल और कनेक्शन की जांच की। चेकिंग के दौरान 5 जगहों पर कटिया डालकर और केबिल काटकर सीधे लाइन से बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। विजिलेंस और बिजली विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.