इटावा औरैया, जुलाई 24 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर, संवाददाता। बीहड़ क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शासन द्वारा बुखार, बलगम, ब्लड, पेशाब आदि की सभी प्रकार की जांचों की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन बिजली सप्लाई समय पर न आने से मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए अगले दिन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। केंद्र में तैनात लैब टेक्नीशियन सैंपल तो उसी दिन लेता है, लेकिन रिपोर्ट दूसरे दिन ही मिल पाती है। इससे 10-10 किमी दूर से आने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समस्याएँ और शिकायतें लोगों ने मांग की कि यदि स्वास्थ्य केंद्र के लिए बिजली सप्लाई का समय सुबह 10 बजे से 2 बजे तक निर्धारित कर दिया जाए तो मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इलाज के लिए कायछी गांव से आयें अनिल सिंह भदौरिया ने बताया कि उन्हें काफी समय से बुखार आ रहा ...