इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। शुक्रवार की रात को बिजली की आंख मिचोली के चलते लोग परेशान रहे, हालांकि मरम्मत के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई।रामलीला रोड फीडर से संबंधित मोहल्ला एकता कॉलोनी, न्यू एकता कॉलोनी और विकास कॉलोनी में रात फाल्ट होने के कारण बिजली चली गई । इसकी सूचना दी गई तो मरम्मत का काम शुरू कराया गया। करीब 1 घंटे बाद बिजली सप्लाई बहार हो सकी। इसी तरह फ्रेंड्स कॉलोनी फीडर से भी फाल्ट के कारण बिजली चली गई और 1 घंटे के बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। सिविल लाइन और आवास विकास कॉलोनी में भी बिजली आती जाती रही। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फाल्ट के कारण बिजली चली जाती है और ओवरलोडिंग के कारण फाल्ट होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...