Etawah Auraiya News: बिजली की आंख-मिचौली से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, उपकेंद्र पर दिया धरना
इटावा औरैया, अगस्त 3 -- Etawah Auraiya News: भरथना। बिजली की अघोषित कटौती और बदहाल आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों का सोमवार देर शाम आखिरकार सब्र जवाब दे गया। करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में साम्हों स्थित 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र पहुंच गए और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब एक माह से गांवों में बिजली की हालत बेहद खराब है। दिन में दो से तीन घंटे बिजली आती है और रात में भी कटौती का सिलसिला जारी रहता है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हैं और घरों में लगे पंखे-कूलर शोपीस बने हुए हैं।
समस्या की सूचना देने के बावजूद ग्रामीणों का कहना है कि बिजली संकट को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.