Etawah Auraiya News: बिजली की आंख-मिचौली ने किया परेशान
इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। मौसम में बदलाव के बाद भी बिजली की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। दिन में और रात में बिजली के बार-बार आने जाने से लोग काफी परेशान रहते हैं।शहरी क्षेत्र में रामलीला रोड फीडर से रात में बिजली गायब हो गई । मोहल्ले के लोगों की सूचना पर विभागीय कर्मचारी पहुंचे तो मरम्मत के बाद बिजली सप्लाई चालू की गई लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक बिजली बंद रही। इसके कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो सकी। इसी तरह मैनपुरी फाटक फीडर पर भी फाल्ट के कारण बिजली चली गई और मरम्मत के बाद 2 घंटे के बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी । विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोडिंग और फाल्ट के कारण यह स्थिति बनती है। रात के समय ओवरलोडिंग होती है जिससे फाल्ट हो जाते हैं और बिजली गायब हो जाती है हालांकि रात में ही मरम्मत का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.