Etawah Auraiya News: बिजली की आंख मिचोली ने किया परेशान
इटावा औरैया, अक्टूबर 8 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। बुधवार की रात को शहरी क्षेत्र में बिजली की आवाजाही लोगों की परेशान करती रही। जिसके कारण लोगों की नींद में पूरी नहीं हो सकी। अलग-अलग क्षेत्र में फाल्ट के कारण बिजली कहीं 2 घंटे तो कहीं तीन घंटे गायब रही।रामलीला रोड फीडर पर फाल्ट हो जाने के कारण एकता कॉलोनी, विकास कॉलोनी सहित मोहल्ले की बिजली करीब डेढ़ घंटे तक गायब रही। लोगों ने सूचना दी । तब फाल्ट की मरम्मत के बाद सप्लाई चालू की गई। इसी तरह लाइन पार फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में भी फाल्ट के कारण बिजली चली गई। हालांकि रात में बिजली कर्मचारी पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू कर दिया लेकिन बिजली सप्लाई बहाल होने में गरीब 2 घंटे का समय लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.