Etawah Auraiya News: बिजली की आंखमिचौली से परेशान रहे आधा दर्जन मोहल्लों के लोग
इटावा औरैया, अक्टूबर 28 -- Etawah Auraiya News: इटावा। कृषि इंजीनियरिंग कालेज से संबंधित मोहल्ला पुरविया टोला के लोग बुधवार को बिजली की आंखमिचौली से परेशान रहे। तकनीकी खराबी के चलते पुरविया टोला के साथ जटपुरा, बराही टोला, चौकी शमशेरी और घटिया अजमत अली में हर आधे घंटे में बिजली आने जाने का सिलसिला चलता रहा। इससे लोगों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को दिन में बार-बार बिजली चले जाने से कामकाज में बाधा आई। लोगों को बिजली से चलने वाले उपकरण नहीं चले। लगातार बिजली की आंखमिचौली के कारण उपभोक्ता यह समझ नहीं पा रहे थे कि बिजली कितनी देर बनी रहेगी। कई बार बिजली आने के कुछ ही देर बाद फिर से सप्लाई बंद हो जाती थी। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.