Etawah Auraiya News: बिजली का पोल टूटने से इटावा के युवक की मौत
इटावा औरैया, अक्टूबर 6 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पलसूद थाना क्षेत्र में बिजली का पोल लगाने के दौरान हुए हादसे में बसरेहर थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार 24 पुत्र तोताराम शाक्य, निवासी ग्राम चम्पानेर, बिजली विभाग से संबंधित कार्य में लेबर मजदूरी करता था। वह ठेकेदारी के तहत मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पलसूद क्षेत्र में बिजली पोल लगाने का काम कर रहा था। बिजली का पोल लगाया जा रहा था। इसी दौरान पोल टूट गया, जिससे सुनील कुमार नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अन्य श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। घायल सुनील को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बताई गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.