Etawah Auraiya News: बारिश से सड़क पर सूख रही मक्का भीगी, किसान परेशान
इटावा औरैया, जुलाई 7 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। क्षेत्र में मंगलवार शाम हुई अचानक बारिश ने मक्का उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खेतों से कटाई के बाद सड़क और अन्य पक्के स्थानों पर सुखाने के लिए फैलाई गई मक्का की फसल बारिश में भीग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। कई किसानों को फसल समेटने तक का मौका नहीं मिल सका और देखते ही देखते पूरी उपज बारिश के पानी में भीग गई। इन दिनों क्षेत्र में मक्का की कटाई जोरों पर चल रही है। किसान फसल को आढ़तों और मंडियों में बेचने से पहले अच्छी तरह सुखाना चाहते हैं, ताकि नमी कम रहे और उन्हें उचित मूल्य मिल सके। पर्याप्त पक्के प्लेटफॉर्म और सुखाने की व्यवस्था न होने के कारण अधिकांश किसान मजबूर होकर सड़कों, संपर्क मार्गों और अन्य सीमेंटेड स्थानों पर मक्का सुखा रहे हैं। किसान प्रकाश कश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.