Etawah Auraiya News: बारिश से बाजरा की खेती को हो रहा नुकसान
इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर, संवाददाता। पिछले दिनों हुई बारिश से धान की फसल को तो लाभ हुआ है लेकिन बाजरा की फसल को इस बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है । रुक रुक कर हुई बारिश के चलते बारिश का पानी खेतों में भर गया है और यह पानी नहीं निकल पा रहा है जिसके कारण बाजरा की फसल को नुकसान हो रहा है। इससे किसान चिंतित हैं। उधर बाढ़ प्रभावित होने वाले गांवों के वाशिन्दे बाढ की आशंका से परेशान हैं। जिले में लगभग 20000 हेक्टेयर में बाजरा की खेती की जा रही है । इस समय बाजार को पानी की जरूरत नहीं है इसके बाद भी बारिश हुई और पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही। यह पानी खेतों में ही रुक गया इसके कारण फसल को नुकसान पहुंचने लगा है। धूप भी नहीं निकल रही है जिससे पानी सूख नहीं रहा है और इस पानी को बाहर निकालने के कोई इंतजाम भी नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.