इटावा औरैया, सितम्बर 27 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। तेज हवा के साथ हुई बारिश से ठप हुई बिजली आपूर्ति रविवार दोपहर तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। शनिवार रात करीब आठ बजे 33 हजार की लाइन का फॉल्ट ठीक होने के बाद बकेवर उपकेंद्र पर बिजली आई।बकेवर कस्बा और लखना में आपूर्ति चालू हो गई, जबकि देहात क्षेत्र के कुछ फीडरों पर ही कुछ गांवों तक आपूर्ति बहाल हो सकी। रविवार शाम चार बजे तक बकेवर बिजली घर के आरएल फीडर को छोड़कर शेष चार फीडरों की आपूर्ति बहाल हो गई थी। आरएल फीडर पर काम जारी था, जिसे देर शाम तक दुरुस्त होने की संभावना थी। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: 45 घंटे बाद भी ऊसराहार में बिजली ठप, सैकड़ों गांवों में अंधेरा लखना बिजली घर से ग्रामीण फीडर के गांवों की आपूर्ति शनिवार रात चालू नहीं हो सकी। एसडीओ बकेवर अनूप कुमार ने बताया कि बारिश से ...