इटावा औरैया, अगस्त 6 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन केंद्र पर लगी मशीन को बिजली की सप्लाई पहुंचाने वाली अंडर ग्राउंड केबल में बारिश के चलते गुरुवार की सुबह फाल्ट होने से मशीन बंद हो गई। ऐसे में सीटी स्कैन जांच सेवा प्रभावित हो गई और 50 से संख्या मरीज बिना जांच कराए अपने घर लौटने को मजबूर हुए।जून के महीने में भी मशीन का स्केन्डा बोर्ड खराब होने के कारण 15 दिन तक मशीन बंद रही थी और मरीज परेशान हुए थे। गुरुवार को संयुक्त जिला अस्पताल में काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। ऐसे में सीटी स्कैन केंद्र पर भी सुबह 9 बजे से मरीजों की भीड़ लगने लगी थी। सुबह 10 बजे तक करीब 50 मरीजों ने सीटी स्कैन कराने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था और नंबर आने पर जांच कराने के इंतजार में बैठे हुए थे। ऐसे में सिर्फ 4 मरीजों के सी...