इटावा औरैया, सितम्बर 27 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। लगातार हो रही बारिश के चलते ग्राम निलोई में मजदूर रूपलाल का कच्चा मकान अचानक गिर गया। मकान गिरने से पूरी गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। मकान की एक दीवार गिरकर पड़ोसी के मकान की ओर जा गिरी। इससे पड़ोसी के दरवाजे और सीढ़ी को भी नुकसान पहुंचा। अचानक मकान ढहने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। रूपलाल ने बताया कि अब उनके पास बच्चों के साथ रहने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है। बारिश जारी रहने पर उन्हें दूसरे के घर में शरण लेकर रात गुजारने को मजबूर होना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश से तीन कच्चे मकान ढहे, सामान व बाइक मलबे में दबी उन्होंने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने के साथ ही सरकारी आवास...